दिल्ली के राजौरी गार्डन में बर्गर किंग के आउटलेट में हुई फायरिंग, एक शख्स की मौत
दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग के आउटलेट में मंगलवार को 10 राउंड से अधिक फायरिंग हुई जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आपसी रंजिश के कारण यह फायरिंग हुई थी।