दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो: आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री व 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी ने 'आप' नेता आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने लिखा, "दिल्ली को राबड़ी देवी मुबारक हो।" दरअसल, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने 1997 में जेल जाने से पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया था।