दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सीनियर रेज़िडेंट के 163 पदों पर निकली भर्ती
दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल-अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में सीनियर रेज़िडेंट के 163 पदों पर भर्ती निकली है। अभ्यर्थी अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट https://rmlh.nic.in पर जाकर 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है और आयु सीमा की गणना 15 जनवरी-2025 को आधार मानकर की जाएगी।