दिल्ली की रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से हुई मौत
दिल्ली स्थित चिराग दिल्ली की रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने वाले 60-वर्षीय कलाकार विक्रम तनेजा की शुक्रवार रात हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। तनेजा मेकअप हटा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इससे पहले पूर्वी दिल्ली की एक रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।