दिल्ली के राव IAS स्टडी सेंटर में हुए हादसे को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
राजेंद्र नगर (दिल्ली) में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में हुए हादसे को लेकर छात्रों ने रविवार को एमसीडी व संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, मौके पर पहुंची 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल का विरोध करते प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, "राजनीति नहीं करने देंगे।" गौरतलब है, पानी में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी।