दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एलजी सक्सेना
ओल्ड राजेंद्र नगर (दिल्ली) स्थित राव कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद उप-राज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हादसे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात भी की। एलजी ने छात्रों से कहा, "चाहे कोई भी हो, सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।"