दिल्ली के रोहिणी में ढही जर्जर इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया है कि रोहिणी इलाके में एक जर्जर इमारत ढह गई है। हादसे में 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद 5 टीमों को मौके पर भेजा गया है। वहीं, भविष्य के खतरे को देखते हुए इलाके को खाली करा दिया गया है।