दिल्ली की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि; कई घायल
विवेक विहार (दिल्ली) में चार-मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने की घटना में मरने वालों का आंकड़ा 9 हो गया है जबकि कई घायल हैं। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा के मुताबिक, ज़्यादा जलने के कारण शवों की पहचान करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, "लोग इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं...लेकिन...असल कारण के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।"