दिल्ली की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग का वीडियो आया सामने
विवेक विहार (दिल्ली) में एक चार-मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से कम-से-कम नौ लोगों की मौत हो गई। सामने आए एक वीडियो में सीढ़ियों पर भारी मात्रा में मलबा और जली हुई चीज़ें दिख रही हैं जबकि अधिकारी जली हुई लाशों को बाहर निकालते दिखे। एक स्थानीय निवासी ने आशंका जताई है कि आग एसी फटने से लगी।