दिल्ली के लाजपत नगर में कुछ समय के लिए गुपचुप तरीके से रही थीं शेख हसीना
1975 में अपने पिता व बांग्लादेश के तत्कालीन राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान और उनके परिवार के कई लोगों की हत्या के दौरान शेख हसीना दिल्ली के लाजपत नगर में कुछ समय के लिए गुपचुप तरीके से रही थीं। बाद में वह लुटियंस दिल्ली में शिफ्ट हो गई थीं। वह 1981 तक अपने पति और बच्चों के साथ भारत में रही थीं।