दिल्ली के लॉरेंस रोड स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में लॉरेंस रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Load More