दिल्ली के लाल किले में 'डमी बम' नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी, किए गए सस्पेंड

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के लाल किले में की गई मॉक ड्रिल के दौरान स्पेशल सेल की टीम सिविल ड्रेस में 'डमी बम' लेकर पहुंची जिसे वहां तैनात 7 पुलिसकर्मी नहीं पकड़ पाए। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि इन 7 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Load More