दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 2 प्रत्याशियों की अंतिम सूची की जारी

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 2 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसमें पार्टी ने तिमारपुर विधानसभा से लोकेंद्र चौधरी को और रोहतास नगर से सुरेश चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जांएगे।

Load More