दिल्ली के शांति वन में भयानक सड़क हादसे में 5 लोग हुए घायल, कार के आर-पार हुई रेलिंग
शांति वन (दिल्ली) में गुरुग्राम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे डीयू के 4-छात्रों समेत 5 लोग सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में पता चला कि फोन में गाना बदलने के दौरान चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद कार एक रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग कार के आर-पार हो गई है।