दिल्ली के शख्स को मिला ₹30,000 का मासिक बिजली बिल, कहा- 'पैसे बचाने को नए AC खरीदे थे'
दिल्ली के शख्स ने रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि उसे जून महीने के लिए ₹30,280 का बिजली बिल मिला है। शख्स ने बताया है कि उसने पैसे बचाने के लिए अपने पुराने एसी को हटाकर नए एसी खरीदे थे। उसने बताया कि उसके घर में 4 एसी लगे हैं लेकिन वह एकसाथ दो एसी चलाता है।