दिल्ली के शख्स ने माइक्रोसॉफ्ट एजेंट बनकर अमेरिकी महिला से ठगे ₹3 करोड़, हुआ अरेस्ट
दिल्ली के एक शख्स को एक अमेरिकी महिला के साथ ₹3.3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, शख्स ने खुद को माइक्रोसॉफ्ट का एजेंट बताकर अमेरिकी महिला से बात की थी और उससे रुपए क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करने को कहा था।