दिल्ली के शख्स से पूछा गया मोमोज़ और डिमसम में क्या है अंतर, जवाब हुआ वायरल
X पर एक चैट का स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसमें दिल्ली के एक शख्स से पूछा गया कि मोमोज़ और डिमसम में क्या अंतर है? शख्स का जवाब, 'बर्तन का (अंतर है), बांस के डिब्बे में आए तो डिमसम और प्लेट में आए तो मोमोज़' वायरल हो गया है। कुछ यूज़र्स ने कहा कि दोनों में कीमत का अंतर है।