दिल्ली के शराब नीति केस में केजरीवाल, सिसोदिया व के कविता की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी है। सीबीआई से जुड़े मामले में तीनों की न्यायिक हिरासत 9 अगस्त तक बढ़ाई गई है। वहीं, ईडी से जुड़े मामले में सिसोदिया व कविता की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी है।

Load More