दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब नीति केस में किया गिरफ्तार
सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले केजरीवाल को राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने सीबीआई को कोर्टरूम में उनसे पूछताछ की अनुमति दी थी। ईडी ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में केजरीवाल को मार्च में गिरफ्तार किया था।