दिल्ली की सीएम आतिशी पर चुनाव प्रचार में सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज
दिल्ली चुनाव से पहले आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी पर रिटर्निंग ऑफिसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उनपर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सरकारी वाहन के उपयोग करने का आरोप लगा। बकौल शिकायत, चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन से उनके निजी कार्यालय पर चुनाव से जुड़े सामान को पहुंचाते देखा गया।