दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एलजी से मांगा मिलने का समय, कल दे सकते हैं इस्तीफा

आम आदमी पार्टी (आप) ने बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। 'आप' ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कल पद से इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वह 2 दिन बाद पद से इस्तीफा दे देंगे।

Load More