दिल्ली के स्कूलों को धमकी देने वाले 12वीं के छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने ईमेल के ज़रिए दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में 12वीं के एक छात्र को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि छात्र ने ये मेल इसलिए भेजे थे क्योंकि वह एग्ज़ाम नहीं देना चाहता था। गौरतलब है, बुधवार सुबह दिल्ली के 16 स्कूलों को धमकी मिली थी।