दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के केस में हुआ बड़ा खुलासा; अफजल गुरु कनेक्शन आया सामने
दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के केस में बताया है कि मामले में पकड़े गए छात्र के माता-पिता का संबंध उस एनजीओ से मिला जिसने आतंकी अफज़ल गुरु की फांसी का विरोध किया था। पुलिस ने कहा, "एनजीओ का एक राजनीतिक दल से 'गहरा संबंध' है...400 से अधिक स्कूलों को ई-मेल भेजे गए थे।"