दिल्ली के स्कूलों में रील और शॉर्ट वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई, जारी हुआ सर्कुलर
दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि छात्र, शिक्षक और कर्मचारी स्कूल टाइम के दौरान रील या शॉर्ट वीडियो न बनाएं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर कहा, "सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।"