दिल्ली के स्कूल के बाहर विस्फोट की खबर के बाद NSG ने तलाशी अभियान किया शुरू

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल के बाहर धमाके की खबर के बाद एनएसजी कमांडो ने तलाशी अभियान शुरू किया है। मौके पर क्राइम ब्रांच, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दरअसल, स्कूल के बाहर तेज़ आवाज़ के साथ एक धमाका हुआ था और सामने आए वीडियो में धुएं का गुबार दिखा था।

Load More