दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगी 200 नई ई-बसें, 56 होंगी लेडीज स्पेशल
दिल्ली सरकार ने बुधवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारीं जिनमें महिलाओं और छात्राओं के लिए 56 विशेष बस सेवाएं शामिल हैं। इनके शामिल होने के बाद दिल्ली में सार्वजनिक बसों का कुल बेड़ा करीब 6,800 बसों का हो जाएगा। इनमें 4,938 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें होंगी।