दिल्ली की सड़कों से काफी बेहतर हैं बेंगलुरु की सड़कें: कर्नाटक के डिप्टी सीएम
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है, "हाल ही में जब मैं दिल्ली में था तो मैंने छोटी सड़कों पर जाने का फैसला लिया था। बेंगलुरु की सड़कें उनसे काफी बेहतर हैं।" उन्होंने कहा, "मैं आलोचना नहीं कर रहा हूं लेकिन यह सच्चाई है।" बकौल शिवकुमार, बेंगलुरु में सड़कों पर 2,795 गड्ढे 15 दिन में भर दिए जाएंगे।