दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में IPS अधिकारी ने डॉक्टर के साथ की बदसलूकी; वीडियो वायरल

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक आईपीएस अधिकारी और डॉक्टर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट, आईपीएस अधिकारी ने अपनी पत्नी के इलाज को लेकर डॉक्टर से कथित तौर पर बदसलूकी की। रेज़िडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष भरनी कुमार के अनुसार, 24 नवंबर को घटना के समय डॉक्टर एक अन्य मरीज़ को देख रहे थे।

Load More