दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में खुली स्ट्रोक यूनिट, डॉक्टर बोले- मिलेगा बेस्ट इलाज
दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में 8 बेड वाली स्ट्रोक यूनिट खोली गई है। न्यूरोलॉजी के सीएमओ डॉक्टर शिशिर चंदन ने बताया कि यहां एक्यूट स्ट्रोक के मरीज़ों को थ्रोम्बोलिसिस की सुविधा दी जाएगी जो स्ट्रोक के इलाज में अभी तक की सबसे एडवांस प्रक्रिया है। यूनिट में मल्टीपैरामीटर मॉनिटर के अलावा एक स्पेशल टीम हमेशा रहेगी।