दिल्ली की सब्ज़ी मंडी पहुंचे राहुल गांधी; कहा- महंगाई ने बिगाड़ा बजट, सो रही सरकार
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली की एक सब्ज़ी मंडी पहुंचे जहां उन्होंने सब्ज़ी खरीद रही महिलाओं से बात की है। राहुल ने अपने X अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट, कुंभकरण की नींद सो रही सरकार!"