दिल्ली के सभी पार्कों का होगा सुरक्षा ऑडिट, कालकाजी गैंगरेप के बाद LG का ऐक्शन
दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने MCD कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और DDA के वाइस चेयरमैन संग बैठक में राष्ट्रीय राजधानी के सभी पार्कों का एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया। इसमें पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। आस्था-कुंज पार्क में गैंगरेप की घटना के बाद यह निर्णय हुआ।