दिल्ली के सभी सरकारी ऑफिस में लगेगी बायोमेट्रिक हाज़िरी, सरकार ने दिया आदेश
दिल्ली सरकार ने नया आदेश जारी किया है जिसके तहत अब सभी सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को ऑफिस आने और जाने पर बायोमेट्रिक मशीन से हाज़िरी लगानी होगी। सरकार के अनुसार, अब दिल्ली सरकार व नगर निगम के सभी दफ्तर पहले की तरह सामान्य समय पर खुलेंगे। पहले प्रदूषण और GRAP के कारण कई दफ्तरों का समय बदला गया था।