दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों का एलान किया है। हालांकि, 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए एक्स्ट्रा/रेमेडियल क्लासेस का आयोजन किया जाएगा जो 11 मई से 23 मई तक चलेंगी। रेमेडियल क्लासेस के तीन पीरियड होंगे और हर पीरियड एक घंटे का होगा।