दिल्ली के समयपुर बादली में नाबालिग की हत्या केस में 2 अरेस्ट, पुलिस ने बताई हत्या की वजह
दिल्ली पुलिस ने समयपुर बादली में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि मृतक ने दो कुख्यात बदमाशों को उनकी पिटाई के संबंध में सूचना दी थी। आरोपियों ने 29 जून को नाबालिग की नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी।