दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जल्द ही परोसा जाएगा इडली-सांभर, 6 दिन का नया मेन्यू हुआ जारी
इडली-सांभर जल्द ही दिल्ली के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम-पोषण योजना के तहत परोसा जाएगा। छात्रों को पहले दिन चने की ग्रेवी, मैश की हुई सब्जी के साथ पूरी, दूसरे दिन इडली-सांभर, तीसरे दिन छोले-चावल व मैश सब्जियां जबकि चौथे दिन छोले-पूरी व मैश सब्जियां दी जाएंगी। पांचवें दिन दाल-चावल और छठे दिन कढ़ी-चावल परोसा जाएगा।