दिल्ली हादसे के बाद नोएडा में 'करियर लॉन्चर', 'आकाश इंस्टीट्यूट' और 'FIITJEE' पर हुई कार्रवाई
दिल्ली के राव आईएएस कोचिंग सेंटर में जलभराव से 3 छात्रों की मौत होने के बाद नोएडा में प्रशासन ने बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे 'करियर लॉन्चर कोचिंग सेंटर' को सील कर दिया है। वहीं, 'आकाश इंस्टिट्यूट' और 'फिटजी' की इमारतों के बेसमेंट सील किए गए हैं क्योंकि इनमें पार्किंग की जगह शैक्षणिक कार्य हो रहा था।