दिल्ली के हर्ष विहार में गिरा मकान, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
हर्ष विहार (दिल्ली) के मिलान गार्डन में रविवार को एक मकान गिर गया। दिल्ली फायर सर्विस को शाम 6:46 बजे घटना की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पांच दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं और बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने कहा, "कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।"