दिल्ली की हवा में घुला प्लास्टिक, गर्मियों में ज़्यादा हो रही सांस लेने में दिक्कत: स्टडी
नई स्टडी के मुताबिक, गर्मियों में दिल्ली के लोगों को सांस की दिक्कतें सर्दियों की तुलना में कहीं ज़्यादा झेलनी पड़ी हैं। गर्मी के दिनों में दिल्ली के वयस्क लगभग दोगुने माइक्रोप्लास्टिक कण शरीर में ले रहे हैं। सर्दियों में दिल्ली का वयस्क रोज़ाना औसतन 10.7 माइक्रोप्लास्टिक कण अंदर लेता था जो गर्मियों में बढ़कर 21.1 कण/दिन हो जाता है।