दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 344 से घटकर 299 पर पहुंचा
दिल्ली की हवा में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार सुबह 7 बजे राजधानी का औसत AQI 299 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, 8 बजते-बजते दिल्ली का औसत एक्यूआई 307 (बहुत खराब श्रेणी) में पहुंच गया। गौरतलब है, राजधानी में मंगलवार को औसत एक्यूआई 344 था।