दिल्ली के हवाई अड्डे के बाहर यात्रियों को ठगने के आरोप में इस साल 540 ठग हुए गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इस साल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के बाहर यात्रियों को ठगने में शामिल 540 ठगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पिछले साल आईजीआई हवाई अड्डे के बाहर 264 गिरफ्तारियां की गई थीं। बकौल पुलिस, इन अपराधों में इस्तेमाल किए गए 254 वाहनों को ज़ब्त किया है जबकि 2023 में यह संख्या 96 थी।