दिल्ली कोचिंग सेंटर मामले में बेसमेंट के 4 सह-मालिकों की ज़मानत याचिका हुई खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के मामले में चार सह-मालिकों की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने याचिका खारिज कर कहा, "जांच प्रारंभिक चरण में है...उन्हें ज़मानत पर रिहा करने के पक्ष में नहीं हूं।"