दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के 6 आरोपियों को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में गिरफ्तार 6 लोगों को बुधवार को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को 4 दिन की सीबीआई हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपियों में अभिषेक गुप्ता, देशपाल सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह और परविंदर सिंह शामिल हैं।