दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में गिरफ्तार हुए एसयूवी ड्राइवर को कोर्ट ने दी ज़मानत
दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर गिरफ्तार किए गए एसयूवी ड्राइवर मनोज कथूरिया को गुरुवार को दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट ने ज़मानत दे दी। कथूरिया पर जलमग्न सड़क पर तेज़ रफ्तार से एसयूवी चलाने का आरोप है जिससे कोचिंग सेंटर का दरवाज़ा टूट गया था और बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हुई थी।