दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद LG ने कोचिंग संस्थानों के रेगुलेशन को लेकर बनाई समिति

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है जो शहर में कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए दिशा-निर्देश तैयार करेगी। राज्यपाल कार्यालय के मुताबिक, इस समिति में कोचिंग संस्थानों के 5-6 प्रतिनिधि, छात्रों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

Load More