दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर एमसीडी कमिश्नर से मिला प्रदर्शनरत छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर प्रदर्शन कर रहे ओल्ड राजेंद्र नगर के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एमसीडी के कमिश्नर से मिला। इसे लेकर एक छात्र ने बताया, "हमारी मीटिंग सफल रही है और एमसीडी इसपर जल्द ही एक प्रेस रिलीज़ जारी करेगा।" छात्र ने बताया, "हमारी मांगों को लेकर एमसीडी ने ज़रूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।"

Load More