दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
राजेंद्र नगर (दिल्ली) में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में 3 विद्यार्थियों की मौत के बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बैठ गए हैं। भूख हड़ताल पर बैठी एक छात्रा ने कहा, "हमें थोड़ी उम्मीद थी कि प्रशासन व यूपीएससी कोचिंग लॉबी हमारी बात सुनेगी लेकिन इनपर विरोध का कोई असर नहीं पड़ा।"