दिल्ली कैपिटल्स ने चमिंडा वास को तेज़ गेंदबाज़ी कोच किया नियुक्त
दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज़ चमिंडा वास को आईपीएल के अगले सत्र के लिए तेज़ गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। वास, मुनाफ पटेल की जगह लेंगे। वास ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 111 टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लिए हैं। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह भी बल्लेबाजी और सहायक कोच के रूप में टीम में शामिल हुए हैं।