दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद पीटरसन ने हिंदी में किया पोस्ट; लिखा- मैं दिल्ली का लड़का हूं
आईपीएल-2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का मेंटोर नियुक्त किए जाने के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हिंदी में X पर लिखा, "मैं दिल्ली का लड़का हूं...अपने घर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" उन्होंने लिखा, "क्या 2025 वह साल होगा जब हम आईपीएल ट्रॉफी जीतेंगे?...ऐसा करने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो कर सकते हैं!"