हरियाणा के बाद पंजाब में कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर पथराव, 40 यात्री थे सवार
दिल्ली से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) जा रही टूरिस्ट बस पर पंजाब के खन्ना के दोराहा पुल के पास आधी रात को पथराव हुआ है जिसमें बस के अगले और इमरजेंसी शीशे टूट गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे और कोई घायल नहीं हुआ है। इससे पहले हरियाणा में भी बस पर हमला हुआ था।