दिल्ली चुनाव के बाद 'आप' का समर्थन करने से जुड़े सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब
दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काज़ी मोहम्मद निज़ामुद्दीन ने 'क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के हालात बनने पर कांग्रेस, 'आप' को समर्थन देगी?' सवाल का जवाब दिया है। निज़ामुद्दीन ने कहा, "अभी काल्पनिक बात करना उचित नहीं रहेगा लेकिन हम चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान 'आप' से गठबंधन करना भूल थी।"